विद्यार्थी उपलब्धियाँ
भारत के अलग-अलग स्कूलों के 7 छात्रों की एक टीम को “समुद्र में घुलने वाले प्लास्टिक” (Marine-degradable plastic) पर एक प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए चुना गया था।
केंद्रीय विद्यालय केशवपुरम (शिफ्ट-2) की 12वीं कक्षा (2025-26) की छात्रा रिद्धि अग्रवाल ने IIT दिल्ली के इस प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया।
उन्होंने ऐसा प्लास्टिक तैयार किया जो समुद्र के पानी में 72 घंटों के भीतर घुल सकता है।
सत्र 2018-19 में कक्षा 12 (साइंस) के छात्र संजीव कुमार ने UPSC 2025 परीक्षा पास की और 290वीं रैंक हासिल की। अभी वे IAS की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वे उस बैच में कक्षा 12 के स्कूल टॉपर भी रहे हैं।
रश्मि मिश्रा ने AIR 12677 के साथ NEET परीक्षा उत्तीर्ण की है।
कुमारी पारुल शर्मा, प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में “श्रीमती इंदिरा गाँधी” पर राष्ट्र स्तरीय व्याख्यान एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु चयनित हुई है|